LIC Jeevan Akshay Plan 857 | LIC जीवन अक्षय पॉलिसी 2024 | LIC Best Plan For Lifetime Fixed Income

Secure Your Future Today with LIC Jeevan Akshay Plan 857: Lifetime Income, Guaranteed

5 Min Read
LIC Jeevan Akshay Plan 857

LIC Jeevan Akshay Plan 857: नमस्कार दोस्तों, मैं नौशाद अहमद, आप सभी का हमारे ब्लॉग पर बहुत-बहुत स्वागत करता हूं। हर व्यक्ति चाहता है कि उसका आने वाला भविष्य सुरक्षित रहे। अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सही समय पर इसकी प्लानिंग करना बहुत जरूरी है। अगर आप भी अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आरामदायक बनाना चाहते हैं, तो आपको आज से ही इन्वेस्टमेंट करना शुरू कर देना चाहिए। आज मैं आपको एक बेहतरीन स्कीम के बारे में बताने जा रहा हूं, जिसका नाम है LIC जीवन अक्षय पॉलिसी।

LIC Jeevan Akshay Plan 857 क्या है?

एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी एक ऐसी पॉलिसी है जिसमें एक बार निवेश करने पर आपको जीवन भर पेंशन मिलती है। इसमें कई सारे लाभ भी दिए जा रहे हैं, जिनका आप समय-समय पर फायदा उठा सकते हैं। आइए जानें कि इस पॉलिसी में कौन निवेश कर सकता है, रिटर्न कितना मिलता है, और इसके क्या-क्या फायदे हैं।

कौन-कौन इस पॉलिसी को ले सकता है?

  1. नागरिकता: आप भारतीय नागरिक होने चाहिए और भारत में ही रहने चाहिए।
  2. उम्र: इस पॉलिसी को लेने के लिए न्यूनतम उम्र 30 साल और अधिकतम उम्र 85 साल होनी चाहिए।

पेंशन कितने समय तक मिलती है?

यह एक होल लाइफ पॉलिसी है, यानी जब तक आप जीवित रहेंगे, तब तक आपको पेंशन मिलती रहेगी।

पेंशन के ऑप्शन

इस पॉलिसी में चार ऑप्शन मिलते हैं:

  1. मंथली
  2. क्वार्टरली
  3. हाफ-इयरली
  4. एनुअली

आप इनमें से किसी भी ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं।

इन्वेस्टमेंट के ऑप्शन

  1. सिंगल लाइफ: इस प्लान को आप केवल अपने नाम से ही ले सकते हैं।
  2. जॉइंट लाइफ: इसमें आपके जीवन साथी की भी कवरेज रहती है।

निवेश की राशि

  1. न्यूनतम निवेश:
  • मंथली पेंशन के लिए 1,000 रुपए।
  • क्वार्टरली पेंशन के लिए 3,000 रुपए।
  • हाफ-इयरली पेंशन के लिए 6,000 रुपए।
  • एनुअली पेंशन के लिए 12,000 रुपए।
  1. अधिकतम निवेश: इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। आप जितनी पेंशन चाहते हैं, उसी हिसाब से निवेश कर सकते हैं।

LIC Jeevan Akshay Plan 857 पॉलिसी के फायदे

  1. नॉन मार्केट लिंक्ड: इस पॉलिसी में आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है, बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं होता।
  2. लोन सुविधा: पॉलिसी शुरू होने के 6 महीने बाद आप इस पर लोन भी ले सकते हैं।
  3. सेंडींग ऑप्शन: आप किसी खास कारण से पॉलिसी को Surrender कर सकते हैं, जैसे कि गंभीर बीमारी।

टैक्स लाभ

5 लाख तक के निवेश पर आपको धारा 80C के तहत टैक्स लाभ मिलता है। हालांकि, पेंशन को आपकी आय मानी जाएगी और उस पर टैक्स देना होगा।

LIC Jeevan Akshay Plan 857 पॉलिसी कैसे खरीदें?

  1. ऑफलाइन: एलआईसी की किसी भी नजदीकी शाखा में जाकर।
  2. ऑनलाइन: एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in पर जाकर।
  3. LIC Agent: सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप एलआईसी एजेंट से पॉलिसी लें। क्यूंकि वो आपको एक अच्छी सलाह दे सकते है.

आशा करता हूं कि आपको एलआईसी जीवन अक्षय प्लान के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। फिर भी अगर आपके कोई सवाल हो या आप इस पॉलिसी के बारे में और जानकारी लेना चाहते हो तो हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। या हमारे व्हाट्सप्प हेल्पलाइन पर कांटेक्ट कर सकते है. +91 8800290020

अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो लाइक जरूर करें और इस जानकारी को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें। अगर आप हमारी ब्लॉग को पहली बार पढ़ रहे हैं या अभी तक हमारे न्यूजलैटर को सब्सक्राइब नहीं किया है तो नीचे दिए गए सब्सक्राइब बटन को दबाएँ।

निष्कर्ष

LIC जीवन अक्षय पॉलिसी 2024 एक शानदार योजना है जो आपको जीवन भर की वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। सही समय पर इस पॉलिसी में निवेश करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं और बिना किसी वित्तीय चिंता के अपनी रिटायरमेंट का आनंद ले सकते हैं।

आपके सवाल

अगर आपके कोई सवाल हैं, तो कृपया नीचे कमेंट करें। हम आपके सभी सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। धन्यवाद!

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version